दोस्तों, आज 15 अगस्त के पावन दिन से सांझा सहयोग इंडिया फाउंडेशन द्वारा सदस्यता शुल्क को स्वैच्छिक किया जा रहा है।
अब कोई भी नया सदस्य अपनी इच्छा और सामर्थ्य के अनुसार सदस्यता शुल्क दे सकता है। यदि कोई सदस्य शुल्क नहीं देना चाहता, तो भी वह संस्था से जुड़ सकता है।
प्राप्त स्वैच्छिक राशि का उपयोग मुख्य रूप से ऑफिस मेंटेनेंस, लीगल एवं प्रशासनिक कार्यों में किया जाएगा। आवश्यक खर्चों के बाद बची राशि का उपयोग सामाजिक कार्यों में किया जाएगा, जैसे—
• गर्मी में पानी एवं शरबत वितरण
• जरूरतमंद बच्चों की शिक्षा में सहयोग
• अन्य जनहित एवं सामाजिक कार्य
महत्वपूर्ण: सदस्यता शुल्क स्वैच्छिक किए जाने के बावजूद *संस्था के अन्य सभी नियम एवं शर्तें पूर्व की भांति लागू रहेंगी।
आइए, इस स्वतंत्रता दिवस पर हम सब मिलकर सहयोग, सेवा और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना को और मजबूत करें।
सांझा सहयोग इंडिया फाउंडेशन
Together for a Better India